Pilibhit News: दहेज में दो लाख रुपये न देने पर विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, पति समेत आठ पर मुकदमा
पीलीभीत, नवम्बर 30 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी विवाहिता की तहरीर पर एसपी के आदेश से बरखेड़ा पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता की शादी 20 अक्टूबर 2004 को बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम अटंगा चांदपुर निवासी चंद्र किशोर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर मारपीट और खाने-पीने से वंचित किया जाता था। पीड़िता ने पति पर दोस्तों को कमरे पर बुलाकर उनसे संबंध बनाने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया। आरोप है कि 1 जनवरी 2026 को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया और जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। मामले में पति चंद्र किशोर, ससुर नत्थूलाल, सास पुष्पा देवी समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.