पीलीभीत, नवम्बर 22 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने एक विवाहिता को मारपीट की। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 निवासी विमलेश पुत्री मुनेंद्र पाल ने थाना बरखेड़ा पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में मोहल्ला दुबे थाना बीसलपुर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति,जेठ देवेश कुमार,देवर और सास दहेज में कार की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विवाह के बाद उसने दो बेटियों को जन्म दिया, जिसके बाद ससुरालियों ने बेटा न होने का ताना देते हुए उसको प्रताड़ित किया। उसके साथ...