Pilibhit News: दहेज प्रताड़ना में पति समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी मेहनाज फात्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 11 मई 2026 को शहनवाज अहमद निवासी मोहल्ला दौलतबाग थाना नागफनी जिला मुरादाबाद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति के अलावा गुलजार अहमद,साहिस्ता बेगम,हुमा,यासमीन,फरहान,बाबर,साइमा दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। 22 अगस्त 2026 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसका देवर उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.