Pilibhit News: दहेज प्रताड़ना में पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर कलां निवासी नंदरानी ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाई। कहाकि दो साल पहले उसकी शादी गजरौला क्षेत्र के ग्राम भूड़ा सरेंदा के विशाल कुमार से हुई थी। ससुराल पक्ष दहेज में तीन लाख रुपये और बुलेट की मांग करने लगे। पति के अलावा ससुर प्रेमराज, सास गोदावरी, प्रीति देवी उसको प्रताड़ित करने लगे। एक साल पूर्व आरोपियों ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया, तब से वह मायके में रह रही है। पुलिस ने चार नामजद पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.