पीलीभीत, अगस्त 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। दहेज के तीन अलग अलग मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। तीनों विवाहिताओं ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिलाएं कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी नजमा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा कि उसकी पुत्री की शादी पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजागंज निवासी अरमान खा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति के अलावा ससुर अच्छन खां, सास साहीन बेगम, देवर सैफ ने दहेज में नकदी और बाइक की मांग करना शुरू कर दी। मना करने पर दस जुलाई को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

अन्य मामले इसी थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी सुशीला देवी पुत्री लाला राम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी रामपुर ज...