Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
पीलीभीत, जुलाई 2 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी राजेश्वरी देवी पुत्री सुरेश पाल ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व अमित कुमार पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम उदयपुर भीखमपुर, थाना भुता, जिला बरेली के साथ हुआ था। विवाह में करीब सात लाख रुपये खर्च करने के बावजूद पति अमित कुमार, सास हीराकली और ताऊ श्रीराम पर दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने, मारपीट करने तथा प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का कहना है कि उत्पीड़न से तंग आकर वह मायके आ गई। इस दौरान उसने एक पुत्री को जन्म दिया, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे वापस ले जाने से इनकार कर दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.