Pilibhit News: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट
पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सुस्वार निवासी सपना देवी ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका विवाह थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम अंटा गौटिया निवासी शेर सिंह से पांच वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से पति शेर सिंह, ससुर नोनी राम, सास हीरा कली, नंद गुडडी और रेखा दहेज में नकदी की मांग करने लगे। मना करने पर उसको प्रताडित करते हुए मारपीट की जाती थी। आठ अगस्त 2026 को सभी लोगों ने एक राय होकर दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.