Pilibhit News: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पांच पर रिपोर्ट
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी काजल कुमारी पुत्री तेजराम ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। काजल ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी रामपुर जिले के खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी अजय पुत्र रामेश्वर दयाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। काजल के मुताबिक, 12 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे पति अजय, ससुर रामेश्वर दयाल, सास गुड्डी देवी, ननद मिथिलेश और बंटी देवी ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.