पीलीभीत, सितम्बर 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल, वाशिंग मशीन और तीन लाख रुपये की मांग करने तथा विवाहिता से मारपीट के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकांत गौरव ने पति समेत चार आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। अभियोजन के अनुसार थाना जहानाबाद क्षेत्र की निवासी असनुम बी का निकाह दो अक्तूबर 2021 को ढेरम अमरिया निवासी परवेज से हुआ था। आरोप था कि पति परवेज, ननद निशा, ससुर नस्रुद्दीन और सास शमीम बानो दहेज में बुलेट, वाशिंग मशीन और तीन लाख रुपये की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। 20 जून 2024 को मारपीट कर उसे बच्चे समेत घर से निकालने और अगले दिन मायके पहुंचकर भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। तहरीर पर थाना जहानाबाद में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौर...