Pilibhit News: दलदल बनी सड़क पर फंसा पत्थरों से लदा ट्रक
पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: कलीनगर। ग्राम बंदर बोझ की मुख्य सड़क बरसात के बाद दलदल में तब्दील हो गई। शुक्रवार को पत्थरों से लदा 12 चक्का ट्रक सड़क पर बने गहरे गड्ढे और कीचड़ में फंस गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को बाहर निकाला जा सका। घटना के दौरान मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। यह भी पढ़ें- Banda News: सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़कग्रामीणों की नाराजगी ग्रामीणों ने लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई। रात में हुई बारिश के कारण सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी और कीचड़ भर गया था। गांव में प्रवेश करते समय ट्रक का पिछला पहिया गहरे गड्ढे में धंस गया। चालक ने वाहन निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक और अधिक धंसता चला गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पहले ट्रैक्टर और रस्सियों की मदद से ट्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.