पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: बीसलपुर। दबंगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमलाकर महिला को घायल कर दिया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी गुड्डू पुत्र शमशुद्दीन ने कोतवाली पुलिस को बताया कि दो जुलाई की शाम गांव के चार लोग उसके घर में धारदार हथियार लेकर घुस आए और गुलशन के सिर में तालिब ने बांका मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शरफुद्दीन, वजरूद्दीन, तालिब व शोहिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...