Pilibhit News: दंगल में पहलवानों ने दांवपेच आजमाकर पाई सफलता
पीलीभीत, सितम्बर 14 -- Pilibhit News: अमरिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम निसावा निसाइया मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में मेले और दंगल का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन राजकुमार राठौर ने किया। मेले में अयोध्या, शाहजहांपुर, बदायूं,चंदौसी, मेरठ, काशीपुर के पहलवानों के बीच कुश्ती हुई तथा लेडिस पहलवान नीलम द्वारा भी कुश्ती की गई। कुश्ती में पहलवान रवि रामपुर, बजरंगी निजाम डांडी, हरीश आमखेड़ा, हसनैन रिठौरा, करन काशीपुर, अर्जुन चंदौसी, खेमकरन साबेपुर, नरेश पीलीभीत, नीलम बरेली, खुशी बनारस, मलकीत मझोला, इरफान रिठौरा, राजा मेरठ, चंद्रसेन शाहजहांपुर, सोबरन बरखेड़ा, बबलू मीरपुर, मनोज फरीदपुर, आकाश लखीमपुर के पहलवानों ने दम दिखाया। पहलवानों का उत्साहवर्धन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.