पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: घुंघचाई। नाग पंचमी पर्व के दूसरे दिन मंगलवार गांव दिलावरपुर में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्र्रदेश, मेरठ, काशीपुर, पीलीभीत सहित कई जगहों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया। विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया गया। पहलवानों की कुश्तियां देखने को बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। मेला भी लगा। दंगल प्रतियोगिता और मेले का आयोजन ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग किया गया। इसमें भारी संख्या में आस पड़ोस के गांव से लोग पहुंचे। दंगल में काशीपुर के सोनू, बरखेड़ा के बबलू, कानपुर के पप्पू, खरदईया के जन्तरी, पीलीभीत के राजन, उत्तराखंड के रोहित व बाबू, पूरनपुर के नरेंद्र, बहादुरगढ़ के राहुल, मेरठ के राजा, टनकपुर के भूरा, हिमाचल प्रदेश के संजय गुप्ता कुलड़िया के फारूख के अलावा कई जगह के नामी पहलवानों ने कु...