Pilibhit News: थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने अमरिया में सुनीं जनसमस्याएं
पीलीभीत, अगस्त 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने थाना अमरिया पहुंचकर जनता की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। पुलिस एवं राजस्व से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय के साथ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। भूमि विवाद एवं संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने पूर्व शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी जानकारी ली तथा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने को कहा। साथ ही प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.