पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: दियोरिया कलां। क्षेत्र के गांव नूरानपुर के गोरक्ष पीठ आश्रम के शिव मंदिर परिसर में योगी हनुमान नाथ के सानिध्य में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के आठवें दिन की भरत के स्नेह और त्याग के प्रसंग को बताया गया। लोग भरत की जय जयकार करने लगे। कथा व्यास अंजनी शरण महाराज ने कथा के आठवें दिन सीता हरण, श्रीराम और लक्ष्मण की खोज व किष्किंधा कांड, हनुमान जी की लंका यात्रा और लंका दहन, प्रसंगों का भी वर्णन किया। भरत चरित्र और त्याग का दिन भगवान श्री राम के प्रति भरत के अनन्य प्रेम, उनके त्याग, और भाई के प्रति निष्ठा का विस्तृत वर्णन किया है। किस तरह राजा-पाट और सिंहासन मिलने पर भी भरतजी ने भगवान राम की खड़ाऊं को सिंहासन पर रखकर एक तपस्वी का जीवन जिया है। भगवान राम ने शबरी की भक्ति और नवधा भक्ति माता शबरी के वर्षों के ...