पीलीभीत, नवम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में श्री गिरिराज गोवर्धन अन्नकूट महोत्सव का आयोजन नगर की अग्रवाल सभा में बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। मंडल के भक्तजनों ने देसी गाय के शुद्ध गोवर से विशाल श्री गिरिराज महाराज के श्री विग्रह का निर्माण किया। गिरिराजको सुंदर पोशाक धारण कराकर दिव्य श्रृंगार किया गया। मंडल के संकीर्तन कारों ने सर्वप्रथम गणेश वंदना गिरिराज चालीसा एवं हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे के साथ संकीर्तन प्रारंभ किया। गिरिराज महाराज की मनुहार करते हुए तेरो सब संकट मिट जाए तू पूजा कर गोवर्धन की, हे गिरधर गोपाल आए शरण तिहारी गिरिराज महाराज की सुंदर छवि को निहारते हुए सभी भक्तजनों में उत्साह रहा। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: तेरो संकट सब मिट जा...