Pilibhit News: तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर,युवक घायल
पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम धनकुनी निवासी अवधेश कुमार ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 24 जुलाई 2026 की शाम करीब पांच बजे उसके पिता शान्ति स्वरूप अपने जीजा ज्ञानप्रकाश पुत्र कुंवरसेन निवासी ग्राम सैजना के साथ घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान भिकारीपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा में आकर कच्चे में खड़ी उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता के सिर में गंभीर चोट आई। उनका उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है मेडिसिटी अस्पताल, बरेली में चल रहा है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.