पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: जहानाबाद। जहानाबाद-रिछा मार्ग पर बाकरगंज के समीप गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारी उतार रहे टुकटुक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाएं, एक पुरुष, एक बच्ची और एक छोटा बच्चा घायल हो गए, जबकि टुकटुक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जहानाबाद में भर्ती कराया।जहानाबाद निवासी टुकटुक चालक बब्बू सवारियां लेकर लौट रहा था। बाकरगंज के पास सवारी उतारते समय पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टुकटुक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गोमती देवी, प्रेमवती, सरिता देवी, राजेश, संध्या तथा छोटा बच्चा हेमंत घायल हो गए। सभी यात्री पट्टी कंजानाथ से अपने गांव मरौरी लौट रहे थे। टक्कर के बावजूद चालक बब्बू बाल-बाल ...