Pilibhit News: तेंदुओं को ट्रेंकुलाइज कर जंगल में छुड़वाने की मांग
पीलीभीत, सितम्बर 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर संवाददाता। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष कुलवंत सिंह सोनी के नेतृत्त्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसमें तहसील पूरनपुर और कलीनगर क्षेत्र के किसानों की ज्वलंत समस्याएं रखी गईं। बाढ़ से किसानों की कृषि भूमि के कटान का मुआवज़ा दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा जंगल के बाहर घुम रहे तेंदुओं को ट्रेंक्यूलाइज कर जंगल में छोड़ने को कहा गया। आवारा पशु को गौशाला भिजवाने और बिजली कटौती बंद करने सहित कई मांगे रखीं गई। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार वर्मा बालक राम वर्मा, कपिल यादव, अशोक कुमार यादव, राजेन्द्र प्रसाद, जयपाल, आनंद कुमार पाल,सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.