Pilibhit News: तेंदुए ने किसान पर किया हमला, बाल-बाल बची जान
पीलीभीत, नवम्बर 7 -- खेत में किसान पर तेंदुए का हमला Pilibhit News: पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। शुक्रवार को गांव कबीरगंज निवासी किसान संतोष पर खेत में तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में किसान घायल हो गया। हालांकि उसने किसी तरह अपनी जान बचा ली। संतोष गांव से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत पर गया था। इसी दौरान अचानक तेंदुआ उसके सामने आ गया और झपट्टा मार दिया। हमले से घबराए किसान ने किसी तरह खुद को संभाला और तेंदुए से बचकर शोर मचाया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल संतोष को उपचार के लिए पलिया अस्पताल पहुंचाया गया। खेत में किसान पर तेंदुए के हमले की घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों को खेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.