पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में कंपनी के माध्यम से लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों को तीन माह से मानदेय न मिलने का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में पहुंच गया है। स्वास्थ्य सेवाएं संयुक्त महासंघ के अध्यक्ष कमलेश सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया है। पत्र में बताया गया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय भुगतान के लिए संबंधित कंपनी को धनराशि भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद कंपनी की ओर से कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और उन्हें घरेलू खर्च चलाने में भी परेशानी हो रही है। महासंघ अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई क...