पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर। रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को तीज उत्सव एवं मेहंदी प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया। छात्राओं ने मेहंदी की आकर्षक डिजाइन बनाने के साथ ही हरियाणवी, राजस्थानी और पंजाबी लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों से भारतीय लोक संस्कृति की मनोहारी छटा बिखेरी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नारी शक्ति क्लब की अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने किया। करीब सौ मेहंदी प्रतियोगियों के बीच जूनियर वर्ग में माही पांडे और मनप्रीत कौर ने प्रथम, आरोही और शुभी ने द्वितीय तथा वनिता ने तीसरा व सीनियर वर्ग में रिमझिम प्रथम, अधिस्था द्वितीय और पवनप्रीत कौर तृतीय रहीं। तीज उत्सव में छात्राओं की माताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Roorki News: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, 95 ...