Pilibhit News: तिहरा हत्याकांड: मृतक कुनाल के चाचा ने दर्ज कराई क्रॉस एफआईआर, 13 पर मुकदमा
पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- Pilibhit News: अमरिया। अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के विवाद को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड में मृतक कुनाल श्रीवास्तव के चाचा नन्हें की तहरीर पर पुलिस ने तीसरे दिन मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अन्य दोनों मृतकों के परिजनों ऋषभ गुप्ता और सुमित गुप्ता समेत 6 नामजद और सात अज्ञात समेत 13 लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और फायरिंग की धाराओं में क्रॉस-मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पूर्व मृतक दोनों सगे भाइयों के भाई की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था। क्रास मुकदमा दर्ज होने के बाद इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड की जांच का पूरा रुख बदल गया है। पीड़ित परिवार ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
क्रॉस-मुकदमे में 13 लोगों के खिलाफ मामला थाना अमरिया क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.