पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा अभियान के लिए कार्ययोजना बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष जीपी मौर्य ने शीर्ष नेतृत्व तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिक स्मृति दिवस गोष्ठी संबंधित आयोजन को लेकर चर्चा की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में बताया गया कि भव्य तिरंगा यात्रा 13 अगस्त और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गोष्ठी एवं मौन जुलूस निकाल कर मनाया जाएगा। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया जाएगा। जिला संयोजक जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा को दायित्व दिया गया। जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, अभिमन्यु गंगवार, अंशुमन तिवारी आदि बैठक में रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...