Pilibhit News: तालाब में डूबने की आशंका पर पुलिस ने शुरू की तलाश
पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: दियोरिया कलां। कोतवाली दियोरिया क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में सोमवार को 50 वर्षीय जानकीप्रसाद लापता हो गए। उनके तालाब में डूबने की आशंका पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। किशनपुर निवासी जानकीप्रसाद सोमवार को तालाब में गए थे। तालाब के बाहर उनके कपड़े पड़े मिले। आशंका जताई जा रही है कि किसी समय वह तालाब में डूब गए। काफी देर तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर ग्रामीणों को घटना का पता चला। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में उनकी तलाश शुरू कराई। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक जानकीप्रसाद का कोई पता नहीं चल सका है। उनकी तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.