Pilibhit News: तालाब पर काम शुरू न करने पर तीन पंचायत सचिवों को नोटिस
पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी अभियान के अंतर्गत जिले में चिन्हित तालाबों को मॉडल तालाबों के रुप में विकसित किए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में वर्चुअल मोड पर राज्य स्तर से क्षमतावर्धन एवं समय-समय पर आयोजित विभागीय समीक्षा जूम बैठक में निर्देश दिये जाने के बाद ग्राम पंचायतों में मॉडल तालाब की प्रगति शून्य पाए जाने पर बरखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत सचिवों रोशनी वर्मा, योगेश कुमार, लाल बहादुर गंगवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। डीपीआरओ रोहित भारती ने सभी सचिवों को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। इन पंचायत सचिवों के क्षेत्रों में कुल छह तालाबों पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, कंसलटिंग इन्जीनियर एवं खंड प्रेरकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.