पीलीभीत, सितम्बर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। एसआरएम इंटर कालेज बीसलपुर में मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित टीम गोरखपुर में तीन अक्टूबर को प्रतिभाग करेगी। एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के प्रवक्ता ओमपाल गंगवार और उदयराज ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पीलीभीत, बरेली, बदायूं व शाहजहांपुर के सभी जिला स्तरीय विजेता खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट खेल के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक वर्ग (अंडर-14) वर्ग में हिमांशु सिंह, इंद्रजीत, रुद्र प्रताप, दिनेश, रचित यादव, क्षितिज कुमार, दीपक, मो.अली (बरेली), सनी (पीलीभीत), (अंडर-17) वर्ग में स...