Pilibhit News: तहसील में दिया धरना देकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मिली भगत के चलते सरकारी संपत्तियों पर हो रहे कब्जे और कार्रवाई न होने से आहत होकर सदर तहसील में हिन्दू महासभा ने धरना दिया। बाद में सरकारी तालाब, ग्राम समाज भूमि, शत्रु संपत्ति, नजूल भूमि और श्मशान भूमि बचाने की मांग उठाते हुए एसडीएम श्रद्धा सिंह को ज्ञापन सौंपा। महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। संगठन ने उप जिलाधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: आंबेडकर पार्क से कब्जा हटाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.