पीलीभीत, अगस्त 1 -- Pilibhit News: पूरनपुर। ढहाए गए तहसील के पुराने भवन के पास खड़े पेड़ बिना अनुमति काटने की जांच शुरू हो गई है। अधिवक्ताओं ने विरोध जताते हुए मामले की शिकायत की थी। जिसमें भवन ढहाने वाले ठेकेदार पर पेड़ काटने का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: अधिवक्ताओं ने पेड़ काटने का किया विरोधजांच की शुरुआत तहसील के पुराने भवन के नीलामी के बाद ढहा दिया गया। आसपास के भवनों को भी तोड़ा जा रहा है। भवनों के पास आम और अमरूद सहित कई पेड़ खड़े हैं। भवन को तोड़ने के दौरान गुरुवार शाम परिसर में खड़े आम और अमरूद के पेड़ बिना अनुमति काट दिए गए। जब इसकी जानकारी अधिवक्ताओं को लगी तो उनमें नाराजगी पनप गई।विरोध और शिकायत उन्होंने विरोध जताते हुए पेड़ों का कटान बंद करा दिया और मामले की शिकायत पुलिस और वन विभाग से की। वन विभाग ने मामल...