पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: शनिवार सुबह तड़के गजरौला थाना क्षेत्र की माला रेंज की गढ़ा वन चौकी के जंगल से निकलकर एक भालू बैजूनागर गांव में पहुंच गया। भालू आने की सूचना से खलबली मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। सुबह के समय भालू गांव में घूमते हुए प्रेमपाल पुत्र जीवन लाल के खुले घर में जा घुसा। प्रेमपाल अपनी पत्नी माया देवी और तीन बच्चों शिवा, नैना व नीलम के साथ घर के अंदर सो रहे थे। अचानक घर में भालू की दस्तक से परिवार की सांसें अटक गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...