Pilibhit News: तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा
पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। तंबाकू और धूम्रपान से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों में पहुंचकर छात्रों से संवाद किया और उन्हें तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। जूनियर हाईस्कूल गांव सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी ने छात्रों को बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण बन सकता है। लगातार मुंह में तंबाकू रखने से भी कई तरह की गंभीर बीमारियां पनप सकती हैं। उन्होंने छात्रों से खुद तंबाकू से दूर रहने के साथ ही घर और आसपास के लोगों को भी इसके सेवन से होने वाले नुकसान बताकर जागरूक करने की अपील की। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.