पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह के दौरान लापता हुई ढाई वर्षीय मासूम आनबिया की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मासूम का पता लगाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया। टीम ने कस्बे में कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन देर तक कोई सुराग नहीं मिल सका। उत्तराखंड के खटीमा निवासी शहबाज की ढाई वर्षीय बेटी आनबिया रविवार को बरखेड़ा में शादी समारोह के दौरान लापता हो गई थी। बच्ची की तलाश के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: लापता मासूम का 30 घंटे बाद तालाब में मिला शव इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बच्ची के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज...