पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया। चुनाव अधिकारी एवं क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि नई कार्यकारिणी में डॉ. प्रशांत गुप्ता को अध्यक्ष और दीपक अग्रवाल को सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी में विनय गुप्ता, संजीव गुप्ता और अमरजीत सिंह को उपाध्यक्ष, संजीव गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अनूप गुप्ता को संयुक्त सचिव तथा संदीप खंडेलवाल को सार्जेंट एट आर्म की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं शैलेंद्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता, राजेश खन्ना, संदीप गुप्ता बन्नू और मधुर होड़ा को बोर्ड सदस्य बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि जन सरोकारों से जुड़ाव को बढ़ाया जाएगा। क्लीन पूरनपुर, ग्रीन पूरनपुर अभियान चलााएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...