Pilibhit News: डॉ.आरपी गंगवार बने उप प्रधानाचार्य
पीलीभीत, अक्टूबर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पीएमश्री ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के कृषि अध्यापक डॉ.आरपी गंगवार को पदोन्नत कर उप प्रधानाचार्य बना दिया है। इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश मिलने के बाद कालेज में उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया। उन्हें उपहार दिए गए। उन्होंने कालेज में ही उप प्रधानाचार्य पद पर योगदान दे दिया है। इस दौरान प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा, उप प्रधानाचार्य लोकेश कुमार, गोपाल कसौधन, जीपी गंगवार, राज कुमार आदि थे। इसके साथ ही पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज की शिक्षिका निर्मला गंगवार ने भी उप प्रधानाचार्य पद पर योगदान दे दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.