पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। एक युवक ने मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन में मौजूद डॉक्टर पर अभद्र व्यवहार करने और पुलिसकर्मियों पर मारपीट, गाली-गलौज करने के साथ रुपये लेने का आरोप लगाया है। युवक ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढका निवासी इमरान पुत्र मोहम्मद सादिक ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बहन की तबीयत खराब होने पर वह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर लेकर पहुंचा था। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसकी बहन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। आरोप है कि पीलीभीत पहुंचने के बाद काफी समय तक उसकी बहन का इलाज शुरू नहीं किया गया। इस पर उसने वहां मौजूद डॉक्टर से मरीज की हालत बिगड़ने और उपचार शुरू नहीं होने की बात कही। इस दौर...