Pilibhit News: डेढ दशक से 'कंडम' भवन में रह रहे स्वास्थ्यकर्मी, बारिश में बढ़ा खतरा
पीलीभीत, सितम्बर 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। बारिश के मौसम में जर्जर और कंडम घोषित भवनों में रहना कितना जोखिम भरा हो सकता है, इसका ताजा उदाहरण लखनऊ में सामने आया है। वहां बारिश के बीच एक अपार्टमेंट का पिलर धंसने के बाद उसमें रह रहे परिवारों को बाहर निकालना पड़ा। ऐसे में पूरनपुर के महिला अस्पताल परिसर में करीब दो दशक पहले कंडम घोषित किए जा चुके स्वास्थ्य कर्मियों के आवास भी चिंता बढ़ा रहे हैं। महिला अस्पताल परिसर में बने पुराने आवासों की हालत तस्वीर में साफ नजर आ रही है। भवन की दीवारों पर जगह-जगह सीलन, काई और दरारों के निशान हैं। प्लास्टर उखड़ चुका है और कई हिस्से लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहे हैं। इसके बावजूद इन आवासों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और उनके परिवार रह रहे हैं। बारिश के दिनों में पुराने भवनों की नींव और दीवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.