पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डूब क्षेत्र में हो रहे निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती की है। यही नहीं टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की साथ ही रिपोर्ट बनाई है। माना जा हरा है कि निर्माण कार्य को लेकर औपचारिक रूप से अनुमति को देखा जाएगा। कोई वैध दस्तावेज न होने पर एक्शन तय है। सोमवार को देवहा नदी से ईदगाह मार्ग से होकर शहर आने वाले क्षेत्र में किए गए पक्के निर्माण पर विनियमित क्षेत्र की टीम ने आंखे तरेर दी हैं।

निर्माण का निरीक्षण टीम ने यहां किए गए पक्के निर्माण और चल रही गतिविधियों को देखा। साथ ही पूरे मामले में रिपोर्ट बनाई है। माना जा रहा है कि इन पर शिकंजा कसा जा सकता है। टीम ने डूब क्षेत्र में चल रही गतिविधियों को गंभीरता से देखा। देवहा नदी के किनारे फ्लड जोन में किए गए निर्माण की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। यहां...