पीलीभीत, नवम्बर 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीसीओ खुशीराम ने एलएच चीनी मिल क्षेत्र अंतर्गत जिलेभर के अलग-अलग मिल क्षेत्रों में स्थापित गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। क्रय केंद्रों के कांटे पर खड़े गन्ना भरे वाहनों के तौल कार्य का परीक्षण किया और किसानों से संवाद कर तौल के बारे में जानकारी हासिल की। डीसीओ ने दियोरिया कलां क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र के प्रभारी उपेन्द्र दीक्षित ने बताया कि क्रय केंद्र पर अब तक 3314.74 क्विंटल गन्ने की खरीद की जा चुकी है। किसान उस्मा बेगम की गन्ने से भरी ट्राली का वजन गन्ना किसानों के सामने कराया गया तो वजन 49.35 क्विंटल प्रदर्शित हुआ। इस पर 10.00 क्विंटल के मानक बाँट रखने पर वजन 59.35 क्विंटल प्रदर्शित हुआ। इलेक्ट्रॉनिक वेब्रिज द्वारा सही वजन प्रदर्शित किया गया। जरा क्रय...