पीलीभीत, जुलाई 21 -- Pilibhit News: पूरनपुर। माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरपुर के रहने वाले ताराचंद (30)पुत्र रामभरोसे ई रिक्शा चालक थे। सोमवार की शाम ताराचंद बाइक से माधोटांडा रोड पर जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी बाइक में डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में ताराचंद और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से ताराचंद को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी लगते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। मृतक ताराचंद अविवाहित थे। उनका एक बड़ा भाई और दो ब...