पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला ग्राम्य विकास संस्थान में सोशल आडिट टीम के सदस्यों का मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यकम से संबंधित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीडीओ संजय कुमार ने प्रतिभागियों को सोशल आडिट की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र के दौरान सोशल आडिट टीम ने व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए न्यूरिया खुर्द गाँव पहुँचकर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। राज्य प्रशिक्षक विवेक गंगवार, मास्टर ट्रेनर उमेश एवं डिम्पल गौड़ ने सोशल आडिट का मुख्य उद्देश्य विकास योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जन भागीदारी पर विस्तार से जानकारी दी।

विकास कार्यो...