Pilibhit News: डीएम से मुलाकात कर विकास के मुद्दों पर की चर्चा
पीलीभीत, सितम्बर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री के जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट में डीएम आलोक कुमार से शिष्टाचार भेंट कर विकास के मुद्दों पर चर्चा की। अमरिया ब्लाक क्षेत्र के औद्योगिक हब भरा पचपेड़ा को टनकपुर मुख्य हाईवे से जोड़ने के स्वीकृत किए गए फोर लेन हाईवे के निर्माण में देरी को बताया। साथ ही औद्योगिक हब के महत्व को देखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं पर भी ध्यान आकर्षित किया। यहां नजदीकी मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण की योजना बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजने का आग्रह किया। मझोला पकड़िया के पूर्व चेयरमैन अजय गोयल ने मझोला में मिनी स्टेडियम और नपं के सीमा विस्तार पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.