Pilibhit News: डीएम ने ब्लाक वार पूछी आयुष्मान कार्ड की प्रगति
पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 844035 आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की रिपोर्ट दी गई। कुल 70 वर्ष से अधिक आयु के 47958 व्यक्ति चिन्हित कर अब तक कुल 25711 वरिष्ठ नागरिकों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने के बारे में डीएम को अवगत कराया गया। निर्माण श्रमिकों के लक्ष्य के सापेक्ष अवगत कुल 124949 कार्ड स्वीकृत बनाए गए हैं। निर्माण श्रमिकों के गोल्डन कार्ड की प्रगति 74 प्रतिशत पूर्ण की जा चुकी है। जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत 99.5 प्रतिशत कार्ड बनाए हैं डीएम ने विकासखण्ड वार आयुष्मान कार्ड की प्रगति ली और शत प्रतिशत लक्ष्यों के लिए कहा। बैठक में सीडीओ, सीएमओ, डीपीआरओ, डीपीओ, डीएसओ समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.