पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। नगर पालिका परिषद के सामने 3.25 करोड़ से बन रही डिजीटल लाइब्रेरी व स्मृति हाल का डीएम आलोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के बारे में जिम्मदारों से जानकारियां लीं। जानकारी पर पहुंची पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने डीएम को बताया कि शेष बीस फीसद कार्य भी जल्द पूरा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य को देख डीएम संतुष्ट नजर आए। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने डीएम को अवगत कराया कि परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। अवशेष बजट/धनराशि प्राप्त होते ही शेष बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्मृति हाल के बन जाने से स्थानीय य...