Pilibhit News: डीएम ने न्यूरिया हुसैनपुर के गौ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
पीलीभीत, सितम्बर 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने न्यूरिया हुसैनपुर स्थित गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र में संरक्षित गोवंश के लिए उपलब्ध चारा, पेयजल, साफ-सफाई, शेड एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौ संरक्षण केंद्र में गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा और सूखा चारा तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए। गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराई जाए। बीमार गोवंश के इलाज की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केंद्र में संरक्षित गोवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.