पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विकास परिसर से भारत की जनगणना के व्यापक प्रचार प्रसार करने और जन जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से डीएम आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। बाइक रैली विकास भवन से शुरू होकर शहर के नेहरू पार्क, कलश चैराहा, छतरी चौराहा और सुनगढ़ी थाना से होते हुए गांधी स्टेडियम में समाप्त हुई। रैली में युवा कल्याण विभाग, माय भारत तथा विकासखंड मरौरी एवं ललौरीखेड़ा के रोजगार सेवकों और पंचायत सहायकों एवं पीआरडी के जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मेराज, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: नवागंतुक सीडीओ को जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों से कराया अवगत...