Pilibhit News: डीएम ने गांव संजय नगर महोफ में ग्रामीणों से किया संवाद
पीलीभीत, सितम्बर 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मरौरी ब्लाक क्षेत्र के गांव संजय नगर महोफ में सड़क निर्माण की मांग संबंधी शिकायती पत्र को लेकर गाँव में चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम चौपाल के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने ग्राम में पेयजल, विद्युत, जल निकासी, आवास, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने और ग्राम में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.