Pilibhit News: डीएम ने एएमए की रिपोर्ट शासन को भेजी
पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला पंचायत में ई टेंडरिंग प्रक्रिया को लेकर मांगी गई जानकारियों का न देने और बुलाए जाने पर भी उपस्थित न होने के बाद जिलाधिकारी ने एएमए की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। पूरे मामले में शासन में इस बारे में बातचीत कर जानकारियां दी गई हैं। दरअसल जिला पंचायत में ई टेडरिंग के एक मामले को लेकर डीएम ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को नोटिस देकर जवाब मांगा था। इसमें कहा गया था कि टेंडरिंग प्रक्रिया को लेकर मानक और शासन के अनुरूप व्यवस्था को बताएं और पूरी प्रक्रिया पर तथ्यों के साथ जानकारियां दें। पर न तो डीएम को रिपोर्ट मिली और न ही एएमए ने पहुंच कर अपना पक्ष रखा। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शासन को रिपोर्ट बना कर भेज दी है। इसमें कुछ न कुछ निर्देश जल्द प्राप्त हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.