Pilibhit News: डीएम के माध्यम से पहुंचाई आर्थिक सहायता राशि
पीलीभीत, जुलाई 5 -- Pilibhit News: पिछले दिनों सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मासूम से हुए दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार को डीएम के माध्यम से आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को नेकी की दीवार और ब्रह्मकुमारी बहन ने आर्थिक सहायता राशि सौंपी। पिछले दिनों घटित हृदयविदारक घटना से आहत होकर प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए नेकी की दीवार सामाजिक संस्था के गुरमेल सिंह ने सहयोग राशि पीड़ित परिवार तक पहुंचाने की पहल की है। ब्रह्मकुमारी बहन के साथ नेकी की संस्था के गुरमेल सिंह व उनकी संस्था के सदसयों ने सहयोग राशि परिवार को देने के लिए डीएम कौ सौंपी। संस्था ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। कठिन समय में हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.