Pilibhit News: डीएम-एसपी ने मंदिरों और कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने शहर के प्रमुख मंदिरों, कांवड़ मार्ग और मंडी स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम और एसपी ने सबसे पहले गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कांवड़ यात्रा : अंबकेश्वर महादेव कांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.