Pilibhit News: डीएम-एसपी ने धनाराघाट पर देखी व्यवस्थाएं
पीलीभीत, अगस्त 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। श्रावण मास के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता के दृष्टिगत डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह एवं एसपी सुर्कीति माधव ने कांवड़ यात्रा पर धनाराघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट परिसर, जलस्तर व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए घाट पर सीमांकन को देखा। घाट पर गोताखारों, नाव व्यवस्था को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। एसडीएम पूरनपुर, तहसीलदार पूरनपुर सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bahraich News: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी घाट का किया निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.